Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो अब्दुल हलीम का निधन, दी गई शोक सभा

  संवाददाता - बागी न्यूज 24     आजमगढ़ l जनपद के तहसील लालगंज में कार्यरत सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो अब्दुल हलीम के आकस्मिक निधन पर तहसील सभाक...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24   

आजमगढ़ l जनपद के तहसील लालगंज में कार्यरत सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो अब्दुल हलीम के आकस्मिक निधन पर तहसील सभाकक्ष में उप जिलाधिकारी लालगंज भूपाल सिंह की अध्यक्षता में 2 मिनट का शोक सभा आयोजित किया गया। बता दे कि तहसील लालगंज में कार्यरत  सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो अब्दुल हलीम सुल्तानपुर जनपद के निवासी थे।अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया,जिसके कारण उनका निधन हो गया। उनके पास पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री है। उनके निधन से परिवार में मुसीबत का संकट छाया हुआ है। उप जिलाधिकारी लालगंज की अध्यक्षता में वक्ताओं ने कहा कि सहायक रजिस्टार कानूनगो अब्दुल हलीम एक कर्मठ और मेहनती कर्मचारी थे। उनका अचानक निधन होना, हम लोगों के लिए आपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। तहसीलदार लालगंज के नेतृत्व में सभी राजस्व कर्मी लेखपाल, कानूनगो आदि लोगों ने आर्थिक सहयोग एकत्र किया। जो मृतक के आश्रित को एक राजस्व कर्मी टीम द्वारा पहुंच कर आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक हरिद्वार सिंह, विपिन सिंह,अशोक सिंह,लेखपाल राहुल तोमर, रामप्रताप, महेश चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














close